tarot.ideazunlimited.net.the-fool

द फूल

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व ।

शुरुआत की संभावनाएं, आनंद, विचारहीनता, साहसिक कार्य, अवसर शुरुआत, मासूमियत, सहजता, एक मुक्त आत्मा।

यह कार्ड एक 'यस' सकारात्मक कार्ड है। नारद मुनी के जैसे आप भी एक मुक्त आत्मा है। आपको जो चाहिए वही आप करते है। आप अपने मर्जी के मालिक है। आप एक बच्चे के जैसे भोले और एक मासुमियत के साथ है। जिसका गलत फायदा दूसरे लोग उठाते है। देवर्षी नारद का भी गलत फायदा लोगों ने उठाया था। आपका गलत फायदा अब तक लोगों ने उठाया किंतु फिर भी आपके व्यवहार में सहजता है। आप हमेशा दुसरे के शुभ कार्य को शुरु करने के अवसर निर्माण करते हैं। लोगों की मदद करते हैं। आपका चरित्र अत्यंत साहसिक है। किसी भी चीज को शुरु करने से आप डरते नहीं हो। देवर्षी नारद हमेशा "नारायण नारायण" का जाप करते थे और आनदि रहते थे। आप भी अपने गुरू भक्ति एवं ईश्वर के उपर असीम श्रद्धा होने के कारण सदा आनंदी रहते है। कई बार आप ऐसा कुछ बोल जाते हैं कि उस वक्त वो बात विचारहीनता हो रही है ऐसा सामने वाले को लगता है। क्योंकि उस वक्त आप की बात को समझने की बुद्धी उनके पास नहीं होती।

किंतु बाद में आपकी बात सच हो जाती है। आपकी हर एक बात शुरुआत की स्म्भावनाएं
लेकर आता है। क्योंकि आप एक सच्चे इंसान है।


रिवर्स भविष्य कथन

अनिर्णय, झिझक, अन्याय, उदासीनता, गलत चुनाव, पीछे हटना, लापरवाही, जोखिम

देवर्षी होने के बावजूद नारद पर कई बार अन्याय हुए। आप के बारे में भी यह सत्य है कि आपके परिवार के लोगों ने आप पर अन्याय किया फिर भी आपने उफ तक नहीं किया।

कई बार आपको उदासीनता का सामना करना पडा। अकेले में रो रोकर आपने आसू बहाए हैं।

परिवार के सदस्योने, मित्र परिवार एवं रिश्तेदारों ने आपके साथ कई बार गलत काम किए लेकिन आपने हमेशा सबको माफ किया।

आपने अपने तत्वों के साथ कोई समझौता नहीं किया चाहे पीछे हटना पडा। अपने जीवन को हमेशा जोखिम में डालकर आप जिम्मेदारीयों को पूरा करते है। लेकिन यह लापरवाही करना छोड दीजिए।

साधक के जीवन मे भी नारद मुनी के जैसे आनंद और निराशा के क्षण आयेंगे। किंतु यह जीवन है। सभी परेशानियों को हसते हुए झेलने की ताकत प्रभु ने आपको दी है।

'द फूल'
कृपया 'द फूल' की शारीरिक भाषा का अध्ययन करें। यह भारतीय पौराणिक चरित्र नारद मुनि है। दोनों हाथ खुले हैं जैसे कि ब्रह्मांड के माध्यम से वो यात्रा कर रहे हों। हमेशा लंबी छलांग के लिए एक घुटना मोड़ा जाता है। "प्राचीन परग्रही अंतरिक्ष यात्री" सिद्धांतकार के अनुसार, परग्रही (एलियंस) ब्रह्मांड के निर्वात में यात्रा कर सकते हैं।

कृपया 'द फूल' की शारीरिक भाषा का अध्ययन करें। यह भारतीय पौराणिक चरित्र नारद मुनि है। दोनों हाथ खुले हैं जैसे कि ब्रह्मांड के माध्यम से वो यात्रा कर रहे हों। हमेशा लंबी छलांग के लिए एक घुटना मोड़ा जाता है। "प्राचीन परग्रही अंतरिक्ष यात्री" सिद्धांतकार के अनुसार, परग्रही (एलियंस) ब्रह्मांड के निर्वात में यात्रा कर सकते हैं।

नारद मुनी को देवर्षी कहा जाता है। जो प्रवासी संगीत कथाकार है। वो ग्यानी वार्ताहर है, उन्हे भूत भविष्य सब का ग्यान है। वो ब्रम्हा जी के मानस पुत्र है। हमेशा दाहिने हाथ से खडताल बजाते हैं। tarot.ideazunlimited.net.Khartal कंधे पर 'महाती' नामक वीणा रखकर बजाते है। 'वीणा' में संगीत बजाने के लिए धातु के तार होते हैं। नारद मुनि एक बहुत tarot.ideazunlimited.net.Veenal ही बुद्धिमान और मजाकिया चरित्र हैं जो ब्रह्मांड में कहीं भी अपने शरीर के साथ यात्रा कर सकते हैं। स्वर्ग में, धरती पर और जमीन के नीचे (पाताल लोक) में भी। मजाकिया अंदाज में गम्भीर बात बताना, जीवन का महत्व बताना यही उनकी खासियत है।'द फूल' एक कपड़े के थैले के साथ एक छड़ी की के साथ सफर पर निकला है। वह ठीक वीणा के जैसे दिखनेवाला औजार है।

tarot.ideazunlimited.net.Raj Kapoor tarot.ideazunlimited.net.charlie tarot.ideazunlimited.net.the-fool
एक छडी को कपडे की थैली लगाना यह किरदार चार्ली चेप्लिन ने दिखाए थे। उनसे द ग्रेट शो मेन राज कपूर प्रभावित थे, उन्होने भी ऐसे किरदार निभाए।

(नारद मुनि, का पौराणिक चरित्र विस्तार से वर्णित।)

1.हिन्दू मान्यनताओं के अनुसार नारद मुनि का जन्मा सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी की गोद से हुआ था। ब्रह्मवैवर्तपुराण के मतानुसार ये ब्रह्मा के कंठ से उत्पन्न हुए थे।

2.देवर्षि नारद को महर्षि व्यास, महर्षि वाल्मीकि और महाज्ञानी शुकदेव का गुरु माना जाता है। कहते हैं कि दक्ष प्रजापति के 10 हजार पुत्रों को नारदजी ने संसार से निवृत्ति की शिक्षा दी। देवताओं के ऋषि होने के कारण नारद मुनि को देवर्षि कहा जाता है। प्रसिद्ध मैत्रायणी संहिता में नारद को आचार्य के रूप में सम्मानित किया गया है। कुछ स्थानों पर नारद का वर्णन बृहस्पति के शिष्य के रूप में भी मिलता है। अथर्ववेद में भी अनेक बार नारद नाम के ऋषि का उल्लेख है। भगवान सत्यनारायण की कथा में भी उनका उल्लेख है।

नारद मुनि ने भृगु कन्या लक्ष्मी का विवाह विष्णु के साथ करवाया। इन्द्र को समझा बुझाकर उर्वशी का पुरुरवा के साथ परिणय सूत्र कराया। महादेव द्वारा जलंधर का विनाश करवाया। कंस को आकाशवाणी का अर्थ समझाया। वाल्मीकि को रामायण की रचना करने की प्रेरणा दी। व्यासजी से भागवत की रचना करवाई। इन्द्र, चन्द्र, विष्णु, शंकर, युधिष्ठिर, राम, कृष्ण आदि को उपदेश देकर कर्तव्याभिमुख किया।

3.कहते हैं कि ब्रह्मा से ही इन्होंने संगीत की शिक्षा ली थी। भगवान विष्णु ने नारद को माया के विविध रूप समझाए थे। नारद अनेक कलाओं और विद्याओं में में निपुण हैं। कई शास्त्र इन्हें विष्णु का अवतार भी मानते हैं और इस नाते नारदजी त्रिकालदर्शी हैं। ये वेदांतप्रिय, योगनिष्ठ, संगीत शास्त्री, औषधि ज्ञाता, शास्त्रों के आचार्य और भक्ति रस के प्रमुख माने जाते हैं। देवर्षि नारद को श्रुति-स्मृति, इतिहास, पुराण, व्याकरण, वेदांग, संगीत, खगोल-भूगोल, ज्योतिष और योग जैसे कई शास्त्रों का प्रकांड विद्वान माना जाता है।

4. नारद मुनि भागवत मार्ग प्रशस्त करने वाले देवर्षि हैं और 'पांचरात्र' इनके द्वारा रचित प्रमुख ग्रंथ है। वैसे 25 हजार श्लोकों वाला प्रसिद्ध नारद पुराण भी इन्हीं द्वारा रचा गया है। इसके अलावा 'नारद संहिता' संगीत का एक उत्कृष्ट ग्रंथ है। 'नारद के भक्ति सूत्र' में वे भगवत भक्ति की महिमा का वर्णन करते हैं। इसके अलावा बृहन्नारदीय उपपुराण-संहिता- (स्मृतिग्रंथ), नारद-परिव्राज कोपनिषद और नारदीय-शिक्षा के साथ ही अनेक स्तोत्र भी उपलब्ध होते हैं।

5.नारद विष्णु के भक्त माने जाते हैं और इन्हें अमर होने का वरदान प्राप्त है। भगवान विष्णु की कृपा से ये सभी युगों और तीनों लोकों में कहीं भी प्रकट हो सकते हैं। यह भी माना जाता है कि लघिमा शक्ति के बल पर वे आकाश में गमन किया करते थे। लघिमा अर्थात लघु और लघु अर्थात हलकी रुई जैसे पदार्थ की धारणा से आकाश में गमन करना। एक थ्योरी टाइम ट्रेवल की भी है। प्राचीनकाल में सनतकुमार, नारद, अश्विरन कुमार आदि कई हिन्दू देवता टाइम ट्रैवल करते थे। वेद और पुराणों में ऐसी कई घटनाओं का जिक्र है।

6.देवर्षि नारद को दुनिया का प्रथम पत्रकार या पहले संवाददाता होने के गौरव प्राप्त हैं, क्योंकि देवर्षि नारद ने इस लोक से उस लोक में परिक्रमा करते हुए संवादों के आदान-प्रदान द्वारा पत्रकारिता का प्रारंभ किया था। इस प्रकार देवर्षि नारद पत्रकारिता के प्रथम पुरुष/पुरोधा पुरुष/पितृ पुरुष हैं। वे इधर से उधर भटकते या भ्रमण करते ही रहते हैं।

एक अन्य कथा के अनुसार दक्षपुत्रों को योग का उपदेश देकर संसार से विमुख करने पर दक्ष क्रुद्ध हो गए और उन्होंने नारद का विनाश कर दिया। फिर ब्रह्मा के आग्रह पर दक्ष ने कहा कि मैं आपको एक कन्या दे रहा हूं, उसका काश्यप से विवाह होने पर नारद पुनः जन्म लेंगे। पुराणों में ऐसा भी उल्लेख मिलता है कि राजा प्रजापति दक्ष ने नारद को शाप दिया था कि वह दो मिनट से ज्यादा कहीं रुक नहीं पाएंगे। यही वजह है कि नारद अक्सर यात्रा करते रहते हैं।

7.कहते हैं कि भगवान विष्णु ने नारद को माया के विविध रूप समझाए थे। एक बार यात्रा के दौरान एक सरोवर में स्नान करने से नारद को स्त्रीत्व प्राप्त हो गया था। स्त्री रूप में नारद 12 वर्षों तक राजा तालजंघ की पत्नी के रूप में रहे। फिर विष्णु भगवान की कृपा से उन्हें पुनः सरोवर में स्नान का मौका मिला और वे पुनः नारद के स्वरूप को लौटे।

नारद हमेशा अपनी वीणा की मधुर तान से विष्णुमजी का गुणगान करते रहते हैं। वे अपने मुख से हमेशा नारायण-नारायण का जप करते हुए विचरण करते रहते हैं। नारद हमेशा अपने आराध्यय विष्णुय के भक्तों की मदद भी करते हैं। मान्यरता है कि नारद ने ही भक्त प्रह्लाद, भक्त अम्बरीष और ध्रुव जैसे भक्तों को उपदेश देकर भक्तिमार्ग में प्रवृत्त किया था।

8.कहते हैं कि दक्ष प्रजापति के 10 हजार पुत्रों को नारदजी ने संसार से निवृत्ति की शिक्षा दी जबकि ब्रह्मा उन्हें सृष्टिमार्ग पर आरूढ़ करना चाहते थे। ब्रह्मा ने फिर उन्हें शाप दे दिया था। इस शाप से नारद गंधमादन पर्वत पर गंधर्व योनि में उत्पन्न हुए। इस योनि में नारदजी का नाम उपबर्हण था। यह भी मान्यता है कि पूर्वकल्प में नारदजी उपबर्हण नाम के गंधर्व थे। कहते हैं कि उनकी 60 पत्नियां थी और रूपवान होने की वजह से वे हमेशा सुंदर स्त्रियों से घिरे रहते थे। इसलिए ब्रह्मा ने इन्हें शूद्र योनि में पैदा होने का शाप दिया था।

इस शाप के बाद नारद का जन्म शूद्र वर्ग की एक दासी के यहां हुआ। जन्म लेते ही पिता के देहान्त हो गया। एक दिन सांप के काटने से इनकी माताजी भी इस संसार से चल बसीं। अब नारद जी इस संसार में अकेले रह गए। उस समय इनकी अवस्था मात्र पांच वर्ष की थी। एक दिन चतुर्मास के समय संतजन उनके गांव में ठहरे। नारदजी ने संतों की खूब सेवा की। संतों की कृपा से उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ। समय आने पर नारदजी का पांचभौतिक शरीर छूट गया और कल्प के अन्त में ब्रह्माजी के मानस पुत्र के रूप में अवतीर्ण हुए।

9. तुलसीदासजी के श्रीरामचरित मानस के बालकांड के अनुसार नारदजी को अहंकार आ गया कि उन्होंने काम पर विजय प्राप्त कर ली है। भगवान ने एक बार अपनी माया से एक नगर का निर्माण किया, जिसमें एक सुंदर राजकन्या का स्वयंवर चल रहा था। यह कथा में दी है। नारदजी ने भगवान के पास जाकर उनका सुंदर मुख मांगा ताकि राजकुमारी उन्हें पसंद कर ले। परंतु अपने भक्त की भलाई के लिए भगवान ने नारद को बंदर का मुंह दे दिया। स्वयंवर में राजकन्या (स्वयं लक्ष्मी) ने भगवान को वर लिया। जब नारदजी ने अपना मुंह जल में देखा तो उनका क्रोध भड़क उठा। नारदजी ने भगवान विष्णु को शाप दिया कि उन्हें भी पत्नी का बिछोह सहना पड़ेगा और वानर ही उनकी मदद करेंगे।

10. पुराणों के अनुसार ब्रह्माजी ने नारद जी से सृष्टि के कामों में हिस्सा लेने और विवाह करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने अपने पिता ब्रह्मा की आज्ञा का पालन नहीं किया और वे विष्णु भक्ति में ही लगे रहे। तब क्रोध में आकर ब्रह्माजी ने देवर्षि नारद को आजीवन अविवाहित रहने का शाप दे दिया।

अंत में नारद जयंती के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का पूजन करने के बाद ही नारद मुनि की पूजा की जाती है। इस दिन गीता और दुर्गासप्तबशती का पाठ करना चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु के मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी भेट कर अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए।




प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स